logo

राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि कहा- संघर्ष के प्रतीक थे शिबू सोरेन 

RAJ45621.jpg

रांची 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुँचे। उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों को ढाँढस बंधाया। साथ ही ग्रामवासियों से भी मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता प्रकट की।


राज्यपाल ने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन लोकसभा में लंबे समय तक साथ कार्य करते रहे, जिससे उन्हें निकटता से जानने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का सम्पूर्ण जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे, जो सदैव समाज को जागरूक करने हेतु सक्रिय रहे।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने इसे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest